A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही: देवेन्द्रनगर थाना में पदस्थ ए.एस.आई को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

चालान पेश करने के एवज मे मांगी गई थी घूस


पन्ना जिले मे नही थम रहा घूस का सिलसिला

(जावेद खान पन्ना):-पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना में पदस्थ ए.एस.आई चंद्रशेखर पांडेय को सागर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को 6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। प्राप्त जानकारी अनुसार ए.एस.आई चंद्रशेखर पांडेय ने फरियादी भीम केश पटेल के पारिवारिक झगड़े मे दर्ज केश का चालान पेश करने के एवज मे दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी लेकिन बाद मे 8 हजार रूपए में सौदा तय हुआ। जिसकी शिकायत फरियादी ने सागर लोकायुक्त से कर दी। वही शिकायत सही पाए जाने पर देवेन्द्रनगर पहुंच कर सागर लोकायुक्त टीम ने घूसखोर दरोगा को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फरियादी से घूसखोर ए.एस.आई चंद्र शेखर पांडेय ने तीन किश्तों मे दस हजार रुपए मांगे थे लेकिन फिर 8 हजार रुपए मे बात बन गई जिसमें 2 हजार रूपए फरियादी ने पहले ही दे दिये थे शेष 6 हजार रूपए की रकम लेते हुए दरोगा को लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा।

फरियादी ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर पारिवारिक भाई भाई मे वाद विवाद हो गया था जिसमें देवेन्द्र नगर थाना में धारा 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसी केश के चालान पेश करने को लेकर ए एस आई चंद्र शेखर पांडेय ने फरियादी से रिश्वत मांगी जा रही थी जिससे परेशान होकर फरियादी ने सागर लोकायुक्त से शिकायत कार्यवाही की मांग की।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!