A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया ऊंट

ढोढर/ रतलाम मंदसौर रेलखंड पर कचनारा, ढोढर के रेलवे ट्रैक पर हादसा हो गया इससे चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा हादसे में ऊंट बुरी तरह जख्मी हो गया दुर्घटना के कारण ट्रेन को काफी देर तक घटनास्थल पर खड़े रहना पड़ा जोधपुर से चलकर इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 14801 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार शाम को 7:05 बजे दलोदा पहुंची थी यहां चंद मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई कचनारा से आगे और ढोढर से पहले रेलवे ट्रैक पर एक ऊंट आ गया और ट्रेन से टकरा गया चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसे को टालने का प्रयास किया जिससे ट्रेन झटके के साथ रुकी ट्रेन रुकते ही यात्री उतर गए और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए टक्कर से ऊंट ट्रेन के इंजन में फंस गया जिसे लोगों ने ऊंट को रस्सी बांधकर इंजन और ट्रैक के सामने से हटाया तब तक ट्रेन वहीं खड़ी रही ऊंट हटाने के बाद ट्रेन रवाना हुई और निर्धारित समय से करीब एक घंटा 7 मिनट की देरी से ट्रेन ढोढर पहुंची

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!