उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी:फड़ पर पुलिस का छापा आठ जुआरी गिरफ्तार

फड़ पर पुलिस का छापा आठ जुआरी गिरफ्तार

कौशांबी : करारी क्षेत्र के जमदुआ गांव के बाहर जुए की फड़ में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान आठ जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। करारी थाना के उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव मंगलवार को गश्त पर थे। इस बीच पता चला कि कुछ लोग जमदुआ गांव के बाहर एक नलकूप के पीछे जुआ खेल रहे हैं। इस पर उपनिरीक्षक हमराहियों के साथ गांव पहुंच गए। एसआइ के मुताबिक पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने नन्हेलाल निवासी जमदुआ, प्रवीण यादव व अरविंद निवासी बदलेपुर, मोहम्मद उस्मान निवासी मालीपुर महराजगंज, बच्चालाल निवासी रसूलपुर उखैया, मोहम्मद तालिब निवासी कृष्णा नगर करारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने फरार एक अभियुक्त का नाम अमित पाठक निवासी अज्ञात बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जिला प्रमुख सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!