A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर अंबेडकर नगर। जानवरों को चरा रहे 70 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।  जबकि बाइक सवार टक्कर मारकर भागने में सफल रहे । मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के रन्नू गंज के पास की है । थाना क्षेत्र के बंदीपुर निवासी राम पलट मौर्य 70 वर्ष बीते शुक्रवार को जानवरों को चराने के लिए गए हुए थे जहां अज्ञात बाइक सवार ने बाइक से टक्कर मार दिया जिसमें रामपलट गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button