A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कौशाम्बी अवैध निर्माण पर चला बाबा का बुलडोजर

कौशाम्बी अवैध निर्माण पर चला बाबा का बुलडोजर

ख़बर यूपी के जनपद कौशाम्बी से जहां एक बार फिर अवैध निर्माण पर बाबा का बुलडोजर चला है गौरतलब हो कि कौशांबी ज़िले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के टेवा गाँव में खलिहान की बेशकीमती भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कर कब्जा किया गया था। नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य नही रोका जा रहा था। इस पर तहसील प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण बुलडोजर लगा कर ध्वस्त किया गया। कार्यवाही का विरोध एक महिला और उसके लड़को ने किया। लेकिन मौके पर रही पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया।मंझनपुर तहसील क्षेत्र के टेवा बाजार पश्चिम शरीरा रोड में खलिहान की गाटा संख्या 776 लगभग 3 बीघा से अधिक भूमि है। इस पर रवि नारायण तिवारी नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था। इसकी जनाकारी होते ही हल्का लेखपाल ने अवैध निर्माण रोकने के लिए कई बार नोटिस दिया। इसी दौरान लेखपाल तेरहवीं कार्यक्रम में व्यस्त हो गया। आरोप है कि रवि नारायण ने इसी का फायदा उठाकर अवैध निर्माण कर लिया। शुक्रवार को एसडीएम आकाश सिह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा बोलडोज़र कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को खाली करवाया गया। अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान रवि नारायण की माँ अचानक बोलडोज़र के सामने पहुच गयी। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्य मे बाधा डाल रहे 3 लोगो को हिरासत में लेकर मंझनपुर थाने ले गयी। जिला संवाददाता सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!