
सोढा आई आई एम इंदौर में प्रशिक्षण लेने जाने वाले नगरीय सेवा के एक मात्र अधिकारी
संवाददाता : कोजराज परिहार /जैसलमेर
जैसलमेर आई आई एम् इंदौर में इस माह आयोजित होने वाली कपीसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम में नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढा जायेंगे ,
सोढा प्रशिक्षण में जाने वाले राजस्थान नगरीय सेवा के एकमात्र अधिकारी हैं उनका चयन दो आईएएस टी शुभमङ्गला ,कमिश्नर जोधपुर नगर निगम और अजमेर नगर निगम के कमिश्नर आईएएस देशल दान के साथ हुआ हैं ,राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग के निदेशक सुरेश कुमार ओला ने आदेश निकाल बताया की सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंसी और आई आई एम् इंदौर द्वारा चार मार्च से सात मार्च तक मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स द्वारा आयोजित होने वाली कपीसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम राजस्थान सरकार से छह अधिकारीयों का चयन किया गया ,दो चरणों में आयोजित होने वाली इस ट्रेनिंग के प्रथम चरण में दो आईएएस टी शुभ मंगला और देशलदान के साथ नगरीय सेवा के अधिकारी लजपाल सिंह सोढा का हैं जबकि दूसरे चरण की ट्रेनिंग में तीनों आईएएस अधिकारी रुख्मणि रियर ,भावना शर्मा और के एल मीणा का चयन किया हैं , जैसलमेर नगर परिषद में पदस्थापित आयुक्त लजपाल सिंह सोढा स्वायत शासन विभाग के बेहतरीन अधिकारीयों में गिने जाते हैं ,उनके प्रशिक्षण में जाने से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह हैं
