A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

राजेश बने अध्यक्ष, संजय महामंत्री भारतीय मजदूर संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

बेगूसराय :

स्थानीय जी.डी. कॉलेज के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय 26 वां प्रांतीय अधिवेशन नयी कमिटी के गठन के साथ रविवार को सम्पन्न हो गया।
चुनाव प्रभारी सह भारतीय मजदूर संघ के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेश प्रसाद सिन्हा की देख-रेख में नयी कार्यसमिति का गठन किया गया। इस कार्यसमिति में राजेश लाल (भागलपुर) को अध्यक्ष, राकेश चौधरी (कटिहार) को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रमोद राम (बेगूसराय), राम बाबू सिंह (समस्तीपुर) एवं उमा कुमारी (पटना) को उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिन्हा (पटना) को महामंत्री, मनीष कुमार (नवादा) को संयुक्त महामंत्री, शम्भू कुमार चौबे (कटिहार), सिंपी कुमारी (मुजफ्फरपुर) एवं राजेश कुमार (बेतिया) को मंत्री, मुकेश कुमार सिन्हा (गया) को कोषाध्यक्ष एवं अनंत कुमार शांडिल्य (पटना) को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
वहीं, बलराम पांडेय, सुधा कुमारी, अशोक कुमार सोनू, राकेश भारती, उपेन्द्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, आनंद मोहन पांडेय, साजन मिश्रा, बृजेन्द्र कुमार राय, प्रेमचंद सिंह, ओजस्विता, उषा पासवान, रविन्द्र उपाध्याय, प्रमोद कुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार, शम्भू कुमार, गुड़िया, अरुण कुमार, अनुज कुमार सिंह, सन्त राम, चन्द्र लेखा, सुनीता, राम निरंजन सिंह, जयंत राय, विश्वनाथ यादव, प्रतीक सिन्हा एवं चितरंजन पांडेय को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिन्हा ने बताया है कि प्रदेश के समस्त महासंघों के महामंत्री एवं अखिल भारतीय महासंघ के प्रदेश में निवासरत पदाधिकारी एवं जिला मंत्री पदेन सदस्य होंगे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!