नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा आयोजित समारोह में उमड़ा स्नेह, आत्मीयता और अपनत्व का सैलाब…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार द्वारा गंधवानी विधानसभा परिवार के बीच दीपावली एवं नववर्ष 2027 मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मनावर, गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, तथा जनसमुदाय की सहभागिता रही।
इस अवसर पर स्नेह, आत्मीयता और अपनत्व का अनूठा संगम देखने को मिला। खुशियों के इस मिलन समारोह ने आपसी संबंधों को और मजबूत किया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। समारोह ने आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द की खूबसूरत यादें संजो दीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
