मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

अब वर्षों का इंतजार खत्म हो, मनावर को जिला बनाओ

अब एक ही मांग... संगठनात्मक स्तर पर धार का विभाजन पहले ही, अब प्रशासनिक घोषणा का इंतजार.. तीन कांग्रेस और एक भाजपा विधायक सहित सांसद, पूर्व सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों से दलग…

अब वर्षों का इंतजार खत्म हो, मनावर को जिला बनाओ
WhatsApp Facebook

अब एक ही मांग… संगठनात्मक स्तर पर धार का विभाजन पहले ही, अब प्रशासनिक घोषणा का इंतजार.. तीन कांग्रेस और एक भाजपा विधायक सहित सांसद, पूर्व सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर साझा पहल की अपेक्षा… मनावर, कुक्षी, गंधवानी डही और धरमपुरी को मिलाकर नया जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर…..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। धार जिले से पृथक मनावर को जिला बनाने की मांग वर्षों पुरानी है। समय-समय पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक, व्यापारी, पत्रकार एवं अभिभाषक संगठनों ने इस मांग को लेकर आवाज उठाई है। अब प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच मनावर जिला गठन की मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है। प्रस्तावित जिले में मनावर, कुक्षी, गंधवानी डही और धरमपुरी तहसील क्षेत्रों को शामिल करने की मांग है। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल हैं और यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। जिला मुख्यालय की दूरी और प्रशासनिक सुविधाओं के अभाव में क्षेत्रवासियों को लंबे समय से अलग जिले की आवश्यकता महसूस हो रही है।

*संगठनात्मक स्तर पर अलग जिला, अब प्रशासनिक घोषणा का इंतजार*

मनावर जिला गठन की मांग के पक्ष में एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि भाजपा एवं उसके आनुषंगिक संगठनों ने संगठनात्मक सुविधा और विस्तार के लिए धार जिले को विभाजित कर धार ग्रामीण और मनावर के रूप में अलग-अलग संगठनात्मक इकाइयां गठित कर रखी हैं। यानी संगठनात्मक स्तर पर अलग व्यवस्था पहले ही अस्तित्व में आ चुकी है। अब शासकीय स्तर पर मनावर को स्वतंत्र जिला घोषित किए जाने की प्रतीक्षा है।

*चार विधायक, केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद का जुड़ाव*

प्रस्तावित जिले की राजनीतिक तस्वीर भी इस मांग को महत्वपूर्ण बनाती है। मनावर से डॉ. हीरालाल अलावा, कुक्षी से सुरेंद्र सिंह हनी बघेल और गंधवानी से उमंग सिंघार कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि धरमपुरी से कालूसिंह भाजपा के विधायक हैं। गंधवानी विधायक उमंग सिंघार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं धार-महू सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का गृहक्षेत्र धरमपुरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा का गृहक्षेत्र गंधवानी है।

मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा कई बार विधानसभा सहित विभिन्न अवसरों पर मनावर को जिला बनाने की मांग उठा चुके हैं। वहीं पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता छतरसिंह दरबार ने भी गत दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के डही प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपकर इस मांग पर विस्तार से चर्चा की थी।

इस तरह प्रस्तावित जिले से तीन कांग्रेस विधायक, एक भाजपा विधायक, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय राज्यमंत्री, पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों का सीधा जुड़ाव है। ऐसे में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों के एक मंच पर आने से इस मांग को मजबूती मिल सकती है।

*भौगोलिक स्थिति और विकास की व्यापक संभावनाएं*

मनावर प्रस्तावित जिले के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित है। आसपास के विकासखंडों की दूरी लगभग 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में है, जबकि धार जिला मुख्यालय करीब 72 किलोमीटर दूर है। कुक्षी और डही क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग 80 से 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है। मनावर जिला बनने से इन सभी क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक मिल सकेंगी।

क्षेत्र कृषि प्रधान होने के साथ औद्योगिक विकास की भी व्यापक संभावनाएं रखता है। जीराबाद क्षेत्र में सीमेंट उद्योगों का विस्तार, मनावर में 100 बिस्तर के अस्पताल और बायपास की स्वीकृति तथा मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव विकास की नई संभावनाओं को सामने ला रहे हैं। जिला बनने से जिला स्तरीय कार्यालयों की स्थापना होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने के साथ आमजन का समय और धन भी बचेगा।

*पुनर्गठन आयोग की प्रक्रिया में मजबूत पक्ष रखने का अवसर*

प्रदेश में जिला एवं प्रशासनिक सीमाओं के पुनर्गठन को लेकर आयोग की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यह समय मनावर जिला गठन की मांग को मजबूती से शासन के समक्ष रखने का है। चारों विधायकों को विधानसभा में एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। सांसद, पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को भी इस दिशा में साझा प्रयास करने की जरूरत है।

मनावर जिला बनाने की मांग किसी एक राजनीतिक दल या संगठन की नहीं, बल्कि चार तहसील क्षेत्रों के लाखों लोगों की प्रशासनिक सुविधा, क्षेत्रीय विकास और बेहतर भविष्य से जुड़ी है। वर्षों से लंबित इस मांग को अब निर्णायक पहल की आवश्यकता है।

सवाल यही है कि जब संगठनात्मक स्तर पर धार का विभाजन कर अलग इकाइयां बनाई जा चुकी हैं और प्रस्तावित जिले के जनप्रतिनिधि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से आते हैं, तो फिर प्रशासनिक स्तर पर मनावर जिला गठन की घोषणा कब होगी?

अब वर्षों का इंतजार खत्म हो, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधि एकजुट हों और मनावर जिला गठन का सपना साकार करने के लिए निर्णायक पहल करें।