दीपक शर्मा आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
चंद्रशेखर आजाद नगर –
समाचार पत्र में 17 नवंबर को प्रकाशित खबर के संबंध में आज अनुविभागीय अधिकारी दीपिका पाटीदार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
मौके पर गई अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से चलती पाई गईं।* KMC वार्ड, NRC / शिशु वार्ड, IPD वार्ड, जनरल वार्ड, ट्रायज एरिया एवं अन्य क्षेत्रों में भर्ती मरीजों को समय पर उपचार, दवाइयां एवं सभी आवश्यक सुविधाएं मिलती पाई गईं। वार्डों में साफ-सफाई भी संतोषजनक पाई गई।
खबर में दिखाए गए मामले को लेकर अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार के आवारा पशु को अस्पताल परिसर एवं वार्डों के अंदर नहीं आने दिया जाए।* इसके लिए मुख्य गेट एवं वार्ड के दरवाजे बंद रखने, नियमित निगरानी रखने एवं साफ-सफाई और भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही माताओं को KMC, स्तनपान, टीकाकरण एवं पोषण के बारे में नियमित काउंसलिंग करने एवं सभी रजिस्टर समय पर अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. राहुल जायसवाल सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
