इच्छुक संस्था 20 नवंबर तक कर सकते है आवेदन
सूरजपुर/13 नवंबर 2026/ कृषि अधिकारी ने जानकारी दी है कि केन्द्रीय योजना नेशनल मिशन ऑन लाईन एडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजनान्तर्गत जिला सूरजपुर मे 01 नग तेल निकालने की मशीन (ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट) 10 टन क्षमता स्थापित किया जाना प्रस्तावित है, योजनान्तर्गत ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट में लागत पर अनुदान राशि 33 प्रतिशत (अधिकतम राशि 9.90 लाख रुपये) हैं इच्छुक कृषक उत्पादक समूह (एफपीओ), बीज उत्पादक सहकारी समिति, सहकारी एवं प्राइवेट इंडस्ट्रीज 20 नवंबर 2026 अपरान्ह 05ः00 बजे तक आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज स्पीड पोस्ट/रजिस्टर डाक के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति सह अभिलेख सहित कार्यालय उप संचालक कृषि जिला सूरजपुर (छ.ग.) भेज सकते है, आवेदन की विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय एवं कार्यालय उप संचालक कृषि के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
