बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान से विद्यार्थी हुए परिचित
सूरजपुर/13 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, अदम्य साहस और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर, विकासखंड रामानुजनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक की प्रस्तुतियां दीं। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंजा, विकासखंड भैयाथान, शासकीय हाई स्कूल गंगापुर, शासकीय हाई स्कूल अखोराकला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान से परिचित कराया जा सकें। साथ ही जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत के संरक्षण और संवर्धन का भी संदेश दिया गया।
