आलीराजपुर :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी माथुर ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 5 लाख 82 हजार 643 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 2 लाख 90 हजार 330 पुरुष, 2 लाख 92 हजार 309 महिला एवं 4 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 698 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा क्षेत्र 191-आलीराजपुर के 328 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 72 हजार 659 मतदाता दर्ज हैं
इसमें महिला 1 लाख 37 हजार 339, पुरुष 1 लाख 35 हजार 316 तृतीय 4 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल है तथा विधानसभा क्षेत्र 192-जोबट 370 मतदान केंद्रों पर कुल 3 लाख 9 हजार 984 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1 लाख 55 हजार 14 पुरुष एवं 1 लाख 54 हजार 970 महिला मतदाता शामिल हैं।
*पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां*
मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया गया है। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
*विशेष शिविरों का होगा आयोजन*
पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने एवं अन्य आवश्यक कार्य करवा सकेंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन कनास, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निधि मिश्रा,सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री मंजू डावर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि खुर्शीद अली दीवान, हीरालाल पटेल एवं अहमद दबूक उपस्थित रहे।
