मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफीबहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफी
Hamirpurउत्तर प्रदेशव्यापार

हमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

हमीरपुर। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हमीरपुर द्वारा गठित टीमों ने आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक…

हमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हमीरपुर द्वारा गठित टीमों ने आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उर्वरक प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी एवं औचक निरीक्षण की कार्रवाई की। इस दौरान कुल 35 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा उर्वरक के 02 नमूने संग्रहित किए गए।

तहसील मौदहा में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार एवं तहसीलदार मौदहा की टीम द्वारा 08 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। अनियमितता पाए जाने पर 01 उर्वरक लाइसेंस निरस्त, 01 लाइसेंस निलंबित तथा 03 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

तहसील हमीरपुर में **जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरि शंकर** एवं नायब तहसीलदार श्री रमेश चन्द्र नामदेव की टीम द्वारा 12 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अनियमितता पाए जाने पर 01 उर्वरक लाइसेंस निरस्त, 03 लाइसेंस निलंबित तथा 06 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान मैसर्स भोले एग्रो ट्रेडर्स, सुमेरपुर के प्रतिष्ठान से उर्वरक का एक नमूना भी संग्रहित किया गया।

तहसील राठ में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रेश कुमार गौतम एवं नायब तहसीलदार की टीम द्वारा 04 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। अनियमितता पाए जाने पर 02 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसी प्रकार तहसील सरीला में तहसीलदार सरीला एवं श्री रवि पाल की टीम द्वारा 11 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अनियमितता पाए जाने पर 02 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई, 05 विक्रेताओं को चेतावनी तथा 03 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही मैसर्स नौरा देवी खाद भंडार के प्रतिष्ठान से उर्वरक का एक नमूना संग्रहित किया गया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरि शंकर ने जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि उर्वरकों की बिक्री निर्धारित दरों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। सभी विक्रय केंद्रों पर मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं। निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। किसानों से अपील है कि वे निर्धारित दरों पर ही उर्वरक खरीदें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।