मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
फागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

मौदहा, हमीरपुर। विद्या भारती द्वारा प्रान्तीय विज्ञान मेला, तिर्वा कन्नौज में आयोजित हुआ। जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज मौदहा के किशोर वर्ग विज्ञान प्रयोग में…

हमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
WhatsApp Facebook

मौदहा, हमीरपुर। विद्या भारती द्वारा प्रान्तीय विज्ञान मेला, तिर्वा कन्नौज में आयोजित हुआ।

जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज मौदहा के किशोर वर्ग विज्ञान प्रयोग में श्रीजिता गुप्ता ने प्रथम स्थान व तरुण वर्ग विज्ञान प्रदर्श में उमेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। किशोर वर्ग विज्ञान प्रदर्श में आर्यन ओमर व सांस्कृतिक प्रश्नमंच में लक्ष्मी ओमर, आदित्य निगम व शिवम ने प्रतिभाग किया।

भैया बहिनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ भैया बहिनों की तैयारी कराने वाले आचार्य आनन्द कुमार, आकाश नामदेव व जितेन्द्र कुमार को भी प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक ब्रजमोहन सिंह ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि इस प्रकार की अनेक प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर पर आयोजित होती रहती हैं, जिनसे विद्यालय के भैया बहिनों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का अनुभव मिलता है।

यह विद्यालय के कुशल आचार्यों द्वारा शिक्षण समय के अलावा अतिरिक्त समय लेकर किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं की दृष्टि से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं जिससे उनका परिणाम अच्छा रहे।

उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा जो छात्र छात्राओं की तैयारी हेतु योजना बनाई है उसमें अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड परीक्षा में वही छात्र बैठ सकते हैं जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत होगी इसलिए प्रतिदिन छात्र विद्यालय अवश्य आयें।

अन्यथा वे बोर्ड परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।