मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
फागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क…

हमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की जांच के लिए खुदाई कराकर चौड़ाई और विभिन्न परतों की मोटाई नपवाई। जांच में सड़क निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग की कुल लंबाई 19.6 किलोमीटर है, जिसमें 15 से 19.6 किलोमीटर तक 5.6 किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सड़क की निर्धारित सात मीटर चौड़ाई सही मिली। वहीं बिटुमिनस कंक्रीट की परत निर्धारित तीन सेंटीमीटर के स्थान पर चार सेंटीमीटर पाई गई।

इसके बाद डीएम ने बिवार पेयजल योजना का निरीक्षण कर साफ-सफाई और जलापूर्ति की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए।

टंकी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।डीएम ने नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइनों के कार्य में लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि पाइपलाइन कार्य से सड़क को नुकसान न पहुंचे और पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।