मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
फागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी
Ambedkar Nagarउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

शैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनी

*शैक्षिक अभिलेखों की जांच और एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षकों की बढ़ाई बेचैनी* *अम्बेडकरनगर।* प्रदेश के करीब 5,500 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच और एसटीएफ की…

शैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनी
WhatsApp Facebook

*शैक्षिक अभिलेखों की जांच और एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षकों की बढ़ाई बेचैनी*

*अम्बेडकरनगर।* प्रदेश के करीब 5,500 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच और एसटीएफ की संभावित पड़ताल की खबरों के बीच अम्बेडकरनगर जिले में शिक्षकों के बीच हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को आलापुर, टांडा, भीटी, जलालपुर और अकबरपुर तहसीलों में नोटरी शपथपत्र बनवाने के लिए शिक्षकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तहसील परिसरों में शिक्षकों की आवाजाही और नोटरी अधिवक्ताओं के यहां लगी भीड़ चर्चा का विषय बनी रही।

बताया जा रहा है कि आरटीआई के तहत एक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों की छायाप्रतियां मांगी हैं। इसी प्रकरण को लेकर शिक्षकों से शपथपत्र बनवाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, पूरे मामले में एसटीएफ द्वारा भी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।

शिक्षकों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड और अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्रों को लेकर विभागीय स्तर पर अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया तेज होने से शिक्षा विभाग में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रदेशभर के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच में क्या सामने आएगा? क्या फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने वालों की पहचान हो सकेगी? फिलहाल नोटरी शपथपत्र बनवाने के लिए तहसीलों में उमड़ी शिक्षकों की भीड़ ने इस पूरे प्रकरण को और सुर्खियों में ला दिया है।