मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
फागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारदीपावली से पहले अम्बेडकर नगर में खाद्य सुरक्षा का छापा चुनिंदा दुकानदारों पर मेहरबानीशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने जनपद के शिक्षको की बढ़ाई बेचैनीहमीरपुर :सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीरहमीरपुर :आधा सैकडा किसानों को मिली सरसों की उन्नत किस्म के बीजों की किटहमीरपुर :श्रीजिता व उमेश ने प्रान्तीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलहमीरपुर :शार्ट शर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानहमीरपुर :डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर :दीपावली पर हमीरपुर के 1.60 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में 10.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरितहमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गंदगी, बंद…

हमीरपुर :पौथिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बदहाली देख भड़के डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जताई नाराजगी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गंदगी, बंद शौचालय, खराब आरओ वाटर सिस्टम, टूटा रसोईघर का दरवाजा और स्टोर रूम में अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली।

डीएम ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और शिक्षण कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण में दिव्यांग बच्चों के शौचालय में रैंप नहीं मिला, जबकि परिसर में बना ओपन जिम भी बदहाल स्थिति में पाया गया।

विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की कमजोर शैक्षिक स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार को सभी कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शौचालय चालू कराने, रसोईघर की मरम्मत, आरओ सिस्टम ठीक कराने, परिसर में साफ-सफाई और दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में केवल शिक्षकों की उपस्थिति पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य भी अनिवार्य है। डीएम ने जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को प्राथमिकता से दूर कराने तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध पेयजल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार तथा सहायक अध्यापिकाएं निहारिका और वंदना मौजूद रहीं।