मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफीबहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफी
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी डिंडौरी विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिले के शासकीय हाई स्कूल…

युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी
डिंडौरी विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिले के शासकीय हाई स्कूल रयपुरा में ‘Know Your Vote’ (अपने मत को जानें) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी जिला युवा अधिकारी भुवन सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में लगभग 303 युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद एल्डरमैन सुदील बरमैया उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती इंद्राणी पटेल, यातायात प्रभारी सुभाष उइके, प्राचार्य एके जैन, यूथ आइकॉन सुश्री प्रीतिका पांडे, खेल प्रशिक्षक श्रीमती सुनीता मरांबी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी सुशांत धुमकेतु एवं अनुज मरावी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक युवा को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। साथ ही अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों ने युवाओं को खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेल के मैदान में सफलता के लिए टीम भावना और समर्पण आवश्यक है, उसी प्रकार देश के विकास के लिए युवाओं की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने, अपने मताधिकार का सही उपयोग करने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुलेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी आर.पी. कुशवाहा, माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई।