डिंडौरी जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन को लेकर आए दिन मीडिया में खबरें आती है कार्यवाही भी होती है लेकिन इसके बावजूद शराब माफिया पर पूरी तरह अंकुश लगाना प्रशासन के लिए एक चेतावनी लग रही है जो शराब माफिया दे रहे हैं। सोमवार 26 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि जेल बिल्डिंग के पास एक चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 18 जेड एफ 3825 में कुछ लोग अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर तत्काल पहुंचकर वहां की घेराबंदी कर तलाशी ली जिसमें 100 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार,लगभग 7 लाख रु की सामग्री जप्त की गई है। जिसमें जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 55 000 और जप्त की गई गाड़ी की कीमत लगभग 6 लाख और दो मोबाइल फोन की कीमत लगभग 27000 आकी गई है।
कार्यवाही में गिरफ्तार नुतेंद्र धार्या, पिता केशव धार्या उम्र 41 वर्ष, कुमार शानू गुप्ता, पिता कौशल, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोहागपुर, जिला शहडोल; तथा भूपेंद्र सिंह टांडिया, पिता बालक दास, उम्र 50 वर्ष, निवासी डिंडौरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नगपुरे, एएसआई केशलाल मरावी, प्रा. आरक्षक देवेंद्र पटले, प्रधान आरक्षक सतेंद्र डेहरिया, श्याम तिवारी, हेमंत झरिया, जितेंद्र ठाकुर, आशीष, विशाल पटेल, अवनीश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
