संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन पांढुर्णा के तत्वावधान में आज एक अत्यंत भव्य और गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत राजना और ग्राम पंचायत शिवनी में पदस्थ लोकप्रिय पंचायत सचिव श्री देवराव बगडते के 62 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया।
श्री देवराव बगडते का पूरा कार्यकाल अत्यंत सराहनीय, स्वार्थपूर्ण और मिलनसार स्वभाव के साथ बीता। अपनी लंबी सेवा के दौरान उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन किया, जिससे क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान रही।
इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह तुमडाम विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह तुमडाम, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला उईके, कीर्ति पठाडे, जनपद पंचायत पांढुर्णा के पदाधिकारी श्री जोगी जी, पाठनकर जी, ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच श्रीमती सीमा सरेयाम और ग्राम पंचायत राजना के सरपंच दीपक खवसे ने शिरकत की।
इस अवसर पर सभी अतिथियों और संगठन के पदाधिकारियों ने श्री देवराव बगडते को पुष्प गुच्छ भेंट किया, हार-माला पहनाई तथा नारियल, श्रीफल और शाल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन पांढुर्णा के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा। श्री देवराव बगडते के सेवानिवृत्त होने पर पूरे संगठन और पांढुर्णा क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान की लहर दौड़ गई है।
