मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
लोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारलोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार
Varanasiउत्तर प्रदेशशिक्षा

मिसेज एशिया विजयता सचदेवा के निर्देशन प्रतिभावान बच्चों को मिला “राइजिंग स्टार अवार्ड”।

सावंदाता विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तरप्रदेश वाराणसी। बच्चों की प्रतिभा को मंच और सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में मिसेज एशिया विजयता सचदेवा की पहल के तहत विशेश्वरगंज स्थित होटल…

मिसेज एशिया विजयता सचदेवा के निर्देशन प्रतिभावान बच्चों को मिला “राइजिंग स्टार अवार्ड”।
WhatsApp Facebook

सावंदाता विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। बच्चों की प्रतिभा को मंच और सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में मिसेज एशिया विजयता सचदेवा की पहल के तहत विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव में आयोजित सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।

टीटीएफ फाउंडेशन के 11 चयनित बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में टीटीएफ फाउंडेशन की सोनाली ने राइजिंग स्टार अवार्ड के साथ-साथ मिस सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस 2026’ का खिताब भी अपने नाम किया।

अपनी शानदार प्रस्तुति और आत्मविश्वास से सोनाली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं आस्था फाउंडेशन की बेटी तान्या कुमारी ने शानदार डांस प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सम्मान प्राप्त किया।

आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें केवल मंच ही नहीं दिया, बल्कि अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया। पत्रकारों से विजयता सचदेवा ने कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है।

जरूरत उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच देने की है। बच्चों के चेहरे की खुशी और सपनों को पूरा करने का विश्वास ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।

कार्यक्रम में मिले सम्मान और मंच से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में अपने हुनर को और निखारने का संकल्प लिया।

पत्रकार वार्ता में मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा, पुष्पा मिश्रा सहित सभी विजेता बच्चे मौजूद थे।