मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Narmadapuramधार्मिकमध्य प्रदेश

*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*

*नर्मदापुरम।* विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम जिले का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम रामजीबाबा प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संतों के नेतृत्व में राम दरबार और भारत माता…

WhatsApp Facebook

*नर्मदापुरम।* विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम जिले का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम रामजीबाबा प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संतों के नेतृत्व में राम दरबार और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संत अलखनंद गिरी महाराज और राहुल शर्मा ने की। संचालन जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने किया तथा आभार जिला संयोजक प्रदीप दायमा ने व्यक्त किया।

मंच पर बजरंग दल के पूर्व संयोजक हंस राय, गायत्री परिवार से उमेश सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे, जिला उपाध्यक्ष दीपक बिजलानी और नगर मंत्री सुरेंद्र साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी ने कहा कि आजाद भारत में भी हमें अपने मान बिंदुओं के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि 1947 में देश का विभाजन हुआ, मंदिरों के लिए संघर्ष करना पड़ा और धर्मांतरण, गौहत्या और लव जिहाद जैसी चुनौतियों के बीच 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई।

उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन और युवाओं के बलिदान से राम मंदिर आंदोलन सफल हुआ। 1992 में 10 लाख से अधिक हिंदुओं ने अयोध्या पहुंचकर 450 साल पुराने ढांचे को हटाया और रामलला को विराजमान किया।

उन्होंने हिंदू समाज से जाति-पंथ से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अहिरवार समाज से ओमप्रकाश बडगूजर, बाल्मीकि समाज से रितेश टांक, पृथ्वीपाल सिंह, आलोक शर्मा, नितिन मेषकर, कैलाश दायमा, पवन कीर, प्रखर राज शर्मा, धीरेंद्र चौकसे, कन्हैयालाल वर्मा, अनुरुद्ध चंसौरिया, प्रीतम राजपूत, निर्मल गौर, आकाश दायमा, विक्की तोमर, देवी सिंह दायमा, शिवम गौर, गौतम मालवीय, कपिल यादव, कुलदीप राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।