मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनसेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजन
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मौदहा हमीरपुर । सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संविधानवादी साथियों…

हमीरपुर :छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

मौदहा हमीरपुर । सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संविधानवादी साथियों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर वंचित, पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित एवं आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुए संदीप वाल्मीकि ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता, सामाजिक न्याय और सम्मानपूर्वक जीवन का अधिकार देता है।

इसके बावजूद वंचित समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और अन्य क्षेत्रों में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार को ठोस और समयबद्ध कदम उठाने की जरूरत है।

प्रदर्शनकारियों ने UGC नियम 2026 को प्रभावी रूप से लागू करने, मंडल कमीशन की शेष 38 सिफारिशों को लागू करने और निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही OBC के पृथक कॉलम के साथ जातीय जनगणना कराने, EWS आरक्षण की समीक्षा कर उसे समाप्त करने तथा दलितों, आदिवासियों एवं अन्य वंचित वर्गों के साथ भेदभाव और अत्याचार की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

संदीप वाल्मीकि ने कहा कि सामाजिक न्याय का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मान के समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने का अनुरोध किया।

प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की।