मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण कियाहमीरपुर :राठ कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का किया निरीक्षणजन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजनहमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणआलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण कियाहमीरपुर :राठ कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का किया निरीक्षणजन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजनहमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण किया

DEEPAK SHARMA CORRESPONDENT आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं शासकीय संस्थाओं का…

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण किया
WhatsApp Facebook

DEEPAK SHARMA CORRESPONDENT
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकलकुई स्थित नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की आलीराजपुर उद्वहन सिंचाई परियोजना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कानपुर तथा आंगनवाड़ी केंद्र अजंदा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की परियोजना के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं परियोजना से आमजन को मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कानपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही कलेक्टर माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्र अजंदा में बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उन्हें कविता सुनाई। उन्होंने बच्चों की गतिविधियों एवं केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

पोषण माह के अंतर्गत आयोजित पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने पोषण संबंधी जानकारी ली। साथ ही गर्भवती माताओं को पोषणयुक्त आहार एवं संतुलित भोजन के संबंध में नियमित रूप से जानकारी देने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए।

उन्‍होनें कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा, तहसीलदार मंजू डावर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।