अखंड भारत न्यूज, रिपोर्टर:, कोसली। होशियार सिंह,
कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में हर वर्ष की भांति इस बार भी सोमवार को बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की याद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
प्रातः 9 बजे पंडित रामचंद्र व उनकी टीम द्वारा हवन करवाया गया। हवन में होशियार सिंह लंबरदार, बाबा शिवपुरी महाराज, ग्राम पंचायत सहित गांव के गणमान्य व्यक्तियों एवं महिलाओं ने आहुति डाली।
क्षेत्र कोसली के साथ-साथ दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में पूर्णाहुति देकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व रविवार रात मठ परिसर में बाबा की याद में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक गायकों ने भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया।
जागरण में श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। वर्ष 2010 से कोसली में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की याद में भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर कोसली क्षेत्र के अलावा कोसली से बाहर रहने वाले कोसलिया गोत्र के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और बाबा की समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लेते हैं। सोमवार सुबह से ही मठ परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
क्षेत्र के हजारों लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ के महंत बाबा शिवपुरी महाराज, ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामीणों की देखरेख में किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, गुरूदत्त शर्मा, ओमप्रकाश डाबला, सूबे नरेंद्र यादव, अभय लंबरदार, यदु यादव, नरेंद्र यादव, रिंकू कोसलिया, संजय, सतबीर यादव पंच, सुकर्मपाल यादव, लखन मास्टर, कृष्ण पंच, सतबीर पंच, राजीव यादव, रतन कुमार एडवोकेट, सेठ ईश्वर सिंह, प्रकाश यादव, धरमु जेई, शक्ति यादव, शारदा पंच, कैप्टन कर्म सिंह, सजन सिंह यादव, विजय आजाद, अशोक यादव, होशियार सिंह लंबरदार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भंडारे में पहुंचकर अपना अमूल्य सहयोग दिया।
