मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverकाशी के निषाद समाज ने शहीद विनोद साहनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत मेंहमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामलासिंगर हत्याकांड में खाप चौधरियों का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटमजौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverकाशी के निषाद समाज ने शहीद विनोद साहनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत मेंहमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामलासिंगर हत्याकांड में खाप चौधरियों का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

नगर में सज रहे गणेश पंडाल, घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता

जिम्मेदारों की आंखों के सामने बाजार में बिक रहीं पीओपी की मूर्तियां... रोक के बावजूद पीओपी प्रतिमाओं की बिक्री से जलस्रोतों पर बढ़ी चिंता.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo…

नगर में सज रहे गणेश पंडाल, घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
WhatsApp Facebook

जिम्मेदारों की आंखों के सामने बाजार में बिक रहीं पीओपी की मूर्तियां… रोक के बावजूद पीओपी प्रतिमाओं की बिक्री से जलस्रोतों पर बढ़ी चिंता….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 14 सितंबर सोमवार से होगी। इसे लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। चौक-चौराहों पर पंडाल सजने लगे हैं और बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमाओं और श्रृंगार सामग्री की दुकानें भी सज चुकी हैं। घरों और पंडालों में बप्पा की स्थापना को लेकर श्रद्धालु खरीदारी में जुटे हैं। बच्चे, महिलाएं और पुरुष पूजा की थाली लेकर गणेश प्रतिमा लेने पहुंच रहे हैं। एक ओर नगर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की प्रतिमाओं की खुलेआम बिक्री व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। रोक के बावजूद दुकानों पर पीओपी की मूर्तियां आसानी से उपलब्ध हैं। जिम्मेदार विभागों की निगरानी के बीच इनकी बिक्री होना प्रशासन की कार्रवाई और व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

*कम बारिश के बीच जलस्रोतों पर ज्यादा चिंता*

इस वर्ष अभी तक क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। ऐसे में तालाबों और अन्य जलस्रोतों में पानी की उपलब्धता सीमित है। गणेशोत्सव के बाद यदि पीओपी की प्रतिमाओं का विसर्जन इन्हीं जलस्रोतों में किया गया तो पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने और प्रदूषण बढ़ने की चिंता है। पीओपी पानी में आसानी से नहीं घुलता। इससे विसर्जन के बाद तालाब और नदी में अवशेष जमा रह सकते हैं। इसका असर जलीय जीवों पर पड़ने के साथ ही जलस्रोतों की सफाई में भी परेशानी बढ़ सकती है। कम पानी वाले जलस्रोतों में इसका प्रभाव और अधिक गंभीर हो सकता है।

*मिट्टी की प्रतिमाएं भी बाजार में*

हालांकि बाजार में मिट्टी से बनी छोटी बड़ी सभी गणेश प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं। जिनका बाजार मूल्य अधिक होने से बाजार में इनकी मांग कम है। हालांकि पर्यावरण संरक्षण और जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है। श्रद्धालुओं में भी पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। सामाजिक संस्थाओं, जन अभियान परिषद के माध्यम से मिट्टी के गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण स्कूल कालेज और सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को दिया गया।

*मानता गणेश मंदिर में उमड़ेगी आस्था*

गणेशोत्सव को लेकर नगर के प्रसिद्ध प्राचीन मानता गणेश मंदिर में विशेष आस्था का माहौल रहेगा। गणेश चतुर्थी से अनंत चौदस 10 दिनों तक यहां पर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुजन भगवान गणेश से मनोकामना मांगेंगे। इसके अलावा सादर बाजार स्थित कांच मंदिर और नगर के अन्य मंदिरों में स्थापित गणेशजी की भी विशेष पूजा अर्चना कर धार्मिक आयोजन होंगे।

*रोक के बावजूद बिक्री, कार्रवाई का इंतजार*

गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही बाजार में पीओपी की प्रतिमाओं की उपलब्धता ने प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब पीओपी प्रतिमाओं के विक्रय पर रोक है, तो बाजार में इनकी बिक्री कैसे हो रही है? यह सवाल अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को गणेशोत्सव के दौरान ही नहीं, बल्कि प्रतिमाओं की बिक्री के समय ही प्रभावी जांच और कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि प्रतिबंधित पीओपी प्रतिमाएं जलस्रोतों तक पहुंचने से रोकी जा सकें।