डिंडोरी कारोपनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही वडनगर से वाराणसी यात्रा का कारोपनी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया।
इसके साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर बोरियों की सहायता से अस्थायी बांध का निर्माण किया और पानी को रोकने का प्रयास किया। इस पहल के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण और जलस्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने यात्रा में शामिल बाइकर्स के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर यात्रा को आगे बढ़ाया। उन्होंने बाइकर्स के साथ कुछ दूरी तक यात्रा कर वडनगर से वाराणसी के लिए निकले दल को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनसेवा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए आमजन से इन कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत महेश धूमकेती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे जिला मीडिया प्रभारी राज साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार जिला पंचायत सदस्य रूद्रेश हीरा परस्ते जिला मंत्री गजेंद्र करचाम मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य जनपद अध्यक्ष राजू उद्देय महामंत्री बबलू ठाकुर पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिश शर्मा आशीष सोनी पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, यात्रा में शामिल बाइकर्स एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
