दीपक शर्मा संवाददाता
आलीराजपुर:- (जोबट)मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला अलीराजपुर के विकासखंड जोबट जोबट के सेक्टर डाबड़ी में माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत मिट्टी से गणेश जी की मूर्तियां बनाने का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदर्श ग्राम सामाजिक कल्याण संस्था डाबड़ी द्वारा किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों के साथ-साथ गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी से जुड़ाव का सुंदर संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाकर पूजा करने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।
सभी ने मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाकर “माटी गणेश हाथ में लेकर
एक रैली के माध्यम से—पर्यावरण संरक्षण का संदेश” दिया। जिसमें समिति के सदस्यों जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन के साथ-साथ गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
