दिनांक 11-09-2026
जनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कुलदीप यादव के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों की सीसी (CC) टीम एवं सीसीटीएनएस (CCTNS) टीम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा एवं निगरानी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हाईवे सर्विलांस टीम के साथ बेहतर समन्वय एवं तालमेल स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं के सटीक विश्लेषण हेतु iRAD (Integrated Road Accident Database) तथा e-DAR (Detailed Accident Report) पोर्टल पर डेटा फीडिंग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उक्त पोर्टलों पर डेटा फीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
रिपोर्टर
संतोष कुमार रिपोर्टर
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080
