मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
धनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलसेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पधनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलसेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :तेज रफ्तार बाइक ने ब्लॉक कर्मी को मारी टक्कर, दोनों पैर फ्रैक्चर होने की बात, वीडियो शोसल मीडिया में वायरल

सुमेरपुर, हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड कार्यालय के सामने बुधवार शाम एनएच-34 पार कर रहे 45 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जवाहर पुत्र रामबहोरी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी…

हमीरपुर :तेज रफ्तार बाइक ने ब्लॉक कर्मी को मारी टक्कर, दोनों पैर फ्रैक्चर होने की बात, वीडियो शोसल मीडिया में वायरल
WhatsApp Facebook

सुमेरपुर, हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड कार्यालय के सामने बुधवार शाम एनएच-34 पार कर रहे 45 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जवाहर पुत्र रामबहोरी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि जवाहर शाम करीब चार बजे विकासखंड कार्यालय से निकलकर हाईवे पार कर रहे थे।

इसी दौरान मौदहा की ओर जा रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जवाहर सड़क पर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए पीएचसी सुमेरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
हादसा ब्लॉक कार्यालय के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

वायरल वीडियो में हाईवे पार करते समय बाइक की टक्कर से कर्मचारी के सड़क पर गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस का पक्ष: हमीरपुर पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, सुमेरपुर क्षेत्र में सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल की टक्कर से सफाईकर्मी जवाहर घायल हुए हैं। उन्हें पीएचसी सुमेरपुर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया।

परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच प्रचलित है।