मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभारदिल्ली MDS आधार कंपनी हुई ब्लैकिस्ट14 साल से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तारमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,एमसीबी में 12 हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशततहसील अकलतरा और तरौद में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाइक रैली और दही-हांडी रही आकर्षण का केंद्रविद्युत मजदूर के मसीहा कामरेड हरीश तिवारी जी का जन्मदिन मनाया गयामेडिकल कॉलेज निर्माण के दौरान आवारा पशुओं का आतंक, गरीब किसानों की फसल हो रही बर्बादराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभारदिल्ली MDS आधार कंपनी हुई ब्लैकिस्ट14 साल से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तारमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,एमसीबी में 12 हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशततहसील अकलतरा और तरौद में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाइक रैली और दही-हांडी रही आकर्षण का केंद्रविद्युत मजदूर के मसीहा कामरेड हरीश तिवारी जी का जन्मदिन मनाया गयामेडिकल कॉलेज निर्माण के दौरान आवारा पशुओं का आतंक, गरीब किसानों की फसल हो रही बर्बादराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….
Rewariताज़ा खबरहरियाणा

बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार

अखंड भारत न्यूज, रिपोर्टर: होशियार सिंह, कोसली (रेवाड़ी)- बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के संचालन एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला रजिस्ट्रार…

बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज, रिपोर्टर: होशियार सिंह, कोसली (रेवाड़ी)- बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के संचालन एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटीज, रेवाड़ी द्वारा गौशाला के दैनिक संचालन तथा चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए सेवानिवृत्त कर्नल संत पाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रशासक कर्नल संत पाल ने 2 अगस्त को गौशाला के सदस्यों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। इसके बाद 2 सितंबर को सदस्यता सूची एवं चुनाव कार्यक्रम गौशाला के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर चुनाव प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत की गई।

इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे। जिला रजिस्ट्रार के आदेशानुसार प्रशासक की प्रमुख जिम्मेदारी गौशाला के दैनिक कार्यों का संचालन करना तथा तीन माह के निर्धारित समय के भीतर चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन करना है।

प्रशासक कर्नल संत पाल ने कहा कि गौशाला की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जाएगा।