मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :गैस सिलेंडर की लीकेज से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान और गेहूं जलकर राखहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर हादसा, बैंक कर्मी की मौत, टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायलसिंगरौली: नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना के सामने पत्रकारों ने उठाए सिंगरौली के ज्वलंत मुद्दे।सरलगांव में सार्वजनिक नवरात्रि उत्सव का रजत जयंती (25वां वर्ष) उल्लास!,डोंबरेवाड़ी में अब पोल्ट्री के साथ अवैध ‘वराह पालन ‘ (सूअर फार्म) का उपद्रव; तीव्र दुर्गंध के कारण ग्रामीण आक्रामक, महामारी फैलने की आशंका!,डोंबरेवाड़ी में अब पोल्ट्री के साथ अवैध ‘वराह पालन ‘ (सूअर फार्म) का उपद्रव; तीव्र दुर्गंध के कारण ग्रामीण आक्रामक, महामारी फैलने की आशंका!गैस सिलेंडर लिकिज से लगी आगबड़वानी में नर्सिंग इंडस्ट्री की छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप।पांडवकालीन बावड़ी के संरक्षण के लिए आगे आने लगे दानदाताकक्षा 5 और 8 बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदनहमीरपुर :गैस सिलेंडर की लीकेज से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान और गेहूं जलकर राखहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर हादसा, बैंक कर्मी की मौत, टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायलसिंगरौली: नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना के सामने पत्रकारों ने उठाए सिंगरौली के ज्वलंत मुद्दे।सरलगांव में सार्वजनिक नवरात्रि उत्सव का रजत जयंती (25वां वर्ष) उल्लास!,डोंबरेवाड़ी में अब पोल्ट्री के साथ अवैध ‘वराह पालन ‘ (सूअर फार्म) का उपद्रव; तीव्र दुर्गंध के कारण ग्रामीण आक्रामक, महामारी फैलने की आशंका!,डोंबरेवाड़ी में अब पोल्ट्री के साथ अवैध ‘वराह पालन ‘ (सूअर फार्म) का उपद्रव; तीव्र दुर्गंध के कारण ग्रामीण आक्रामक, महामारी फैलने की आशंका!गैस सिलेंडर लिकिज से लगी आगबड़वानी में नर्सिंग इंडस्ट्री की छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप।पांडवकालीन बावड़ी के संरक्षण के लिए आगे आने लगे दानदाताकक्षा 5 और 8 बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
Dhanbadक्राइमझारखंड

जोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*

धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने जोगता थाना क्षेत्र के अंतर्गत में कथित तौर पर संचालित अवैध लोहा कारोबार और गोदामों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की…

जोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*
WhatsApp Facebook

धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने जोगता थाना क्षेत्र के अंतर्गत में कथित तौर पर संचालित अवैध लोहा कारोबार और गोदामों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस एवं विधायक रागिनी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए मामले की जांच कराने का आग्रह किया है।

रत्नेश कुमार के अनुसार, सिजुआ स्टेडियम के रास्ते ठेला के माध्यम से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में चोरी का लोहा ले जाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान सीआईएसएफ की कार्रवाई में कुछ लोहा पकड़ा गया, जबकि कुछ लोग कथित रूप से लोहा लेकर भागने में सफल रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कथित तौर पर चोरी का यह लोहा सिजुआ नया श्याम बाजार स्थित जोगियापट्टी क्षेत्र में संचालित कुछ लोहा गोदामों में खपाया जाता है। उन्होंने संबंधित गोदामों के लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से भी जोगियापट्टी में संचालित लोहा गोदामों की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यदि किसी प्रकार का अवैध कारोबार अथवा बिना वैध लाइसेंस के गोदाम संचालन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग स्थानीय पुलिस को गुमराह कर कथित रूप से अवैध ढंग से कारोबार संचालित कर रहे हैं, जिससे स्थानीय थाना प्रभारी की छवि भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।