मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे को छुड़वाया गया, अखंड भारत लाइव न्यूज़ का असरपचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघसिक्षक दिवसहमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीरहमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोपसिक्षक दिवससिक्षक दिवसजोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे को छुड़वाया गया, अखंड भारत लाइव न्यूज़ का असरपचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघसिक्षक दिवसहमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीरहमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोपसिक्षक दिवससिक्षक दिवसजोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*
Hardoiउत्तर प्रदेशधार्मिक

पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य…

पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
WhatsApp Facebook

पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

जन्माष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया।

पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया और लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों और घरों में घंटा-घड़ियाल बजाए गए।

श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर जन्मोत्सव मनाया। पचदेवरा थाने में भी हुआ आयोजन
पचदेवरा थाने में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। थाना परिसर में बने मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।