मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे को छुड़वाया गया, अखंड भारत लाइव न्यूज़ का असरपचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघसिक्षक दिवसहमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीरहमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोपसिक्षक दिवससिक्षक दिवसजोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे को छुड़वाया गया, अखंड भारत लाइव न्यूज़ का असरपचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघसिक्षक दिवसहमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीरहमीरपुर :गाय से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक, एंबुलेंस का नंबर नहीं लगने का आरोपसिक्षक दिवससिक्षक दिवसजोगता थाना अंतर्गत जोगियापट्टी में कथित अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग*
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

मौदहा (हमीरपुर)। थाना मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह…

हमीरपुर :पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट,पति को देखने अस्पताल जा रही महिला से भी मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। थाना मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे गंभीर हालत में मौदहा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना के संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रीवन गांव निवासी जयराम पुत्र रामसनेही ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह खेतों से अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान गांव के ही रामलखन उर्फ लखन पुत्र मुरलिया अपने दो अज्ञात साथियों के साथ चिलन बाबा तिराहा पर मौजूद था। आरोप है कि जयराम को देखते ही रामलखन ने उसे रोकते हुए कथित रूप से वहां से निकलने के लिए 'गुंडा टैक्स' देने की बात कही और उसकी जेब में रखे 235 रुपये छीन लिए।

पीड़ित का आरोप है कि रुपये छीनने का विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों के पहुंचने पर आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए थाने में शिकायत करने और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजन जयराम को गंभीर हालत में मौदहा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था।

इसी दौरान पीड़ित को फोन पर सूचना मिली कि उसकी पत्नी सुदामा के साथ भी मारपीट की गई है। तहरीर के अनुसार, सुदामा जब अपने घायल पति को देखने अस्पताल जा रही थीं, तभी रामलखन, उसकी मां, पत्नी और दो भाभियों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित ने दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।