मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्थात्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था
Mathuraउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कार

(संवाददाता मुकेश अग्रवाल) ​मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधा रानी मंदिर के समीप सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ एक रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) कार में अचानक…

मांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कार
WhatsApp Facebook

(संवाददाता मुकेश अग्रवाल)
​मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधा रानी मंदिर के समीप सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहाँ एक रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) कार में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना मांट थाना क्षेत्र के जावरा अंतर्गत नगला बरी स्थित राधा रानी मंदिर के पास की है।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। कार स्वामी की पहचान राजकुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी नगला बरी (जावरा, थाना मांट) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी। सुबह-सुबह अचानक उठी लपटों और धुएं के गुब्बारे को देखकर वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन को भारी नुकसान पहुँचा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया गया तब तक वाहन पूरी तरह जल कर क्षतिग्रहस्थ हो गया था। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है, हादसा कैसे हुआ और हादसे का क्या कारण रहा है।