मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सीतापुर में फोरलेन सड़क का 29 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ,,,हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्तीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांचहमीरपुर :राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक का हुआ सम्मानहमीरपुर :बाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्राहमीरपुर :निशुल्क नेत्र शिविर में की गई जांचहमीरपुर :अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, राठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामदइमली कुटी रोड पर बना असुविधाजनक स्पीड ब्रेकर दे रहा दुर्घटनाओं केा निमंत्रण , विभाग को सूचना देने पर भी कार्यवाही नहीखजूरी में श्री संत सिंगाजी जन्म स्थान पर भक्तों की भीड़ आस्था का संगम।प्रेस लिखी चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तारसीतापुर में फोरलेन सड़क का 29 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ,,,हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्तीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांचहमीरपुर :राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक का हुआ सम्मानहमीरपुर :बाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्राहमीरपुर :निशुल्क नेत्र शिविर में की गई जांचहमीरपुर :अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, राठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामदइमली कुटी रोड पर बना असुविधाजनक स्पीड ब्रेकर दे रहा दुर्घटनाओं केा निमंत्रण , विभाग को सूचना देने पर भी कार्यवाही नहीखजूरी में श्री संत सिंगाजी जन्म स्थान पर भक्तों की भीड़ आस्था का संगम।प्रेस लिखी चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!

उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!
WhatsApp Facebook

उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!

रामपुर/स्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते पीलाखार नदी उफान पर है। तेज बहाव के साथ हो रहे कटान ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के ग्राम भगवंत नगर में उत्तराखंड से जुड़ी पीलाखार नदी पूरे वेग से बह रही है। नदी का पानी लगातार बढ़ने और तेज धार के कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सबसे बड़ी चिंता नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड लाइन के विशाल पोल को लेकर है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि नदी के तेज बहाव और पोल के बीच की दूरी बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगातार बारिश के कारण नदी का कटान बढ़ता गया और कटाव पोल की नींव तक पहुंच गया तो हालात गंभीर हो सकते हैं।

ग्रामीणों को आशंका है कि पोल को नुकसान पहुंचने की स्थिति में आसपास के क्षेत्र और कई गांवों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि समय रहते पोल के आसपास पत्थर, बोल्डर और मजबूत कटानरोधी सुरक्षा कार्य कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े नुकसान का इंतजार करने के बजाय प्रशासन और संबंधित विभाग को तुरंत स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए।