देश की अखंड आवाज़ Thursday, 3 September 2026
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमीरजापुर

*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*

चुनार, मीरजापुर।* अपने हक और सम्मान के लिए जिले भर के पंचायत सहायक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बुधवार को नरायनपुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी के नाम खण्ड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा और एडीओ पंचायत हरिशंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह यादव के नेतृत्व में दिया गया।

 

*7 सितंबर से लखनऊ में महाधरना, काम बंद की चेतावनी*

पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। संगठन के आह्वान पर 7 सितंबर से राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होगा। संगठन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे ग्राम पंचायतों के सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर देंगे, जिससे पूरे प्रदेश की पंचायत व्यवस्था ठप हो जाएगी।

Related Articles

*क्या हैं मुख्य मांगें?*

पंचायत सहायकों की मुख्य मांगें हैं –

*1.* मानदेय बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किया जाए।

*2.* संविदा प्रथा खत्म कर स्थायी सेवा नियमावली लागू की जाए और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।


*3.* महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश का लाभ दिया जाए।

*4.* पशुओं की ईयर टैगिंग जैसे गैर-विभागीय कार्यों को जबरन थोपना बंद किया जाए और रोका गया मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

 

पंचायत सहायकों का कहना है कि वे दिन-रात पंचायत का सारा काम संभालते हैं, और बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में इतने कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह यादव, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, उपाध्यक्ष तबरेज खान, कोषाध्यक्ष खुर्शीद आलम, महामंत्री पूनम मौर्या, सलाहकार सुषमा मौर्य, सचिव गुड़िया सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
रिपोर्टर बनें▶ YouTube