मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानूनों की दी गई जानकारी*वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को मिलेगी नई गति, डिण्डौरी पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैनकेराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी में जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के सहयोग से विशेष स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजनडिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगातशिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकयुवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानूनों की दी गई जानकारी*वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को मिलेगी नई गति, डिण्डौरी पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैनकेराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी में जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के सहयोग से विशेष स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजनडिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगातशिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक
Koreaछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

शिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील

शिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील कलेक्टर ने लिया संज्ञान, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा; रेलवे 30 से 45 दिनों…

शिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील
WhatsApp Facebook

शिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा; रेलवे 30 से 45 दिनों में करेगा पुनर्निर्माण

कोरिया, 19 सितंबर 2026/ शिवपुर-चरचा क्षेत्र में रेलवे अंडरब्रिज एबी-40 के किलोमीटर 967/1-2 के पास सड़क के नीचे लगी ह्यूम पाइप क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है। इसके चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने तत्काल बैकुण्ठपुर एसडीएम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से चर्चा की तथा क्षतिग्रस्त पुलिया एवं सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त हिस्से से आवागमन रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा द्वारा रेलवे प्रशासन को पत्र प्रेषित कर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण शीघ्र कराने का अनुरोध किया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिया के पुनर्निर्माण एवं सड़क की बहाली में लगभग 30 से 45 दिनों का समय लग सकता है।

भारी वाहनों के आवागमन से बढ़ा दबाव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मार्ग मुख्य रूप से एसईसीएल चरचा साइडिंग एवं कॉलोनी के स्थानीय आवागमन के लिए उपयोग होता है। पिछले लगभग 7-8 महीनों से चरचा क्षेत्र से कोयला परिवहन के लिए सड़क मार्ग से भारी लोडेड ट्रकों की आवाजाही भी बढ़ी है। वर्तमान मानसून के दौरान लगातार भारी वाहनों के आवागमन के साथ सड़क के नीचे की मिट्टी में पानी के प्रवेश एवं जलभराव से ह्यूम पाइप तथा सड़क की संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिससे पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बनी।

रेलवे एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद क्षति के वास्तविक कारण तथा आवश्यक सुधार कार्य का विस्तृत निर्धारण किया जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील
क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन फिलहाल सुरक्षित नहीं होने के कारण नगरवासियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्कूल वाहनों, एंबुलेंस, भारी वाहनों एवं आम नागरिकों से उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।

रेलवे के अनुसार किलोमीटर 966/14-15 स्थित ब्रिज क्रमांक 134 तथा किलोमीटर 971/1-2 स्थित ब्रिज क्रमांक 139 के माध्यम से वैकल्पिक कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग पूर्व में मई-जून 2025 के दौरान एबी-40 रेलवे अंडरब्रिज को विस्तार कार्य के लिए लगभग 2-3 माह बंद किए जाने के दौरान भी किया गया था।

प्रशासन द्वारा रेलवे, एसईसीएल, नगर पालिका, यातायात एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। पुलिया के पुनर्निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइप को हटाकर उपयुक्त क्षमता की नई ह्यूम पाइप, बेहतर बेडिंग एवं साइड सपोर्ट, आवश्यक सुरक्षा कार्य तथा उचित बैकफिलिंग और सड़क की पुनर्संरचना की जाएगी।

मौके पर उपस्थित नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया से आवाजाही बंद होने के कारण आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की जा रही है, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे। उन्होंने रेलवे प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शीघ्र कराने की अपील की है।