
रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता
*वाराणसी/-भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रविवार को वाराणसी जिले की नई कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद जिले में जश्न का माहौल है राजातालाब क्षेत्र के ढोलापुर गांव निवासी वर्तमान ग्राम प्रधान अजय दूबे को भाजपा जिला महामंत्री वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सोमवार सुबह से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।रविवार को जारी सूची में अजय दूबे को जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाला फैसला बताया।सोमवार सुबह से ही ढोलापुर गांव स्थित आवास पर बधाई देने वालों का आना-जाना शुरू हो गया।कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और आम जनता ने अजय दूबे को मिठाई खिलाकर,अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।आपको बता दे कि नवागत जिला महामंत्री वाराणसी अजय दूबे 1992 से भाजपा में जुड़े हुए एक सच्चा व ईमानदारी छवि वाले कार्यकर्ता है एक बार मंडल उपाध्यक्ष एक बार मंडल अध्यक्ष वर्तमान में पंचायत प्रकोष्ठ के सहसंयोजक के पद पर कार्य कर रहे थे नवीन दायित्व जिला महामंत्री का दिया गया है।इतना ही नही एक बार क्षेत्र पंचायत दो बार गांव का प्रधान वर्तमान में भी ढोलापुर गाँव के प्रधान है अजय दूबे।नवनियुक्त जिला महामंत्री अजय दूबे ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।उन्होंने कहा कि वाराणसी जिले में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।स्वागत करने वालो में विकास दुबे पुनवासी पटेल राजेंद्र पटेल अमित सिंह श्याम भूषण वीरेंद्र सिंह उदयभान सिंह अजय पाल नीरज चौबे निमिष उपाध्याय आलोक पांडेय शामिल रहे

