
रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता
*वाराणसी/-राजातालाब तहसील क्षेत्र में चीनी के अवैध स्टॉक और कालाबाजारी की आशंका को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।बृहस्पतिवार 27 अगस्त 2026 की शाम उपजिलाधिकारी राजातालाब की अध्यक्षता में गठित प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र स्थित ‘जय बजरंग ट्रेडिंग कंपनी’ पर औचक निरीक्षण किया।टीम जब शाम 4:25 बजे प्रोपराइटर रवि केसरी के राजातालाब स्थित गोदाम व दुकान पर पहुँची तो प्रतिष्ठान बंद पाया गया।निरीक्षण टीम के अचानक पहुँचने और दुकान बंद मिलने पर यह आशंका जताई गई है कि व्यापारी द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का अवैध भंडारण (स्टॉक) किया गया है।कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने दुकान के बाहर एक आधिकारिक नोटिस चस्पा कर दिया है जारी नोटिस में व्यापारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह उपजिलाधिकारी राजातालाब की मौजूदगी और निरीक्षण के बिना दुकान या गोदाम का ताला नहीं खोलेगा।इस निरीक्षण और कार्यवाही टीम में निम्नलिखित अधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजातालाब क्षेत्र विपणन निरीक्षक राजातालाब वरिष्ठ मंडी निरीक्षक मंडी समिति वाराणसी पूर्ति निरीक्षक राजातालाब शामिल रहे।प्रशासनिक टीम की इस अचानक हुई कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य खाद्य-सामग्री और चीनी व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।एसडीएम के निर्देश के बाद अब अधिकारियों की मौजूदगी में ही गोदाम खोलकर स्टॉक की विस्तृत जाँच की जाएगी।*

