विधायक शफीक अहमद अंसारी की मेहनत लाई रंग, 30 साल से बदहाल कुंवरपुर–मझरा बेवकता मार्ग के नव निर्माण को मिली मंजूरी

तहसील स्वार क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। कुंवरपुर से मझरा बेवकता मार्ग का करीब 4 किलोमीटर हिस्से का अब नव निर्माण कराया जाएगा। वर्षों से बदहाल इस रास्ते के निर्माण को शासन की स्वीकृत सूची में शामिल कर लिया गया है। इस कार्य की लागत 269.39 लाख है। तथा 87.85 लाख टेंडर के लिये पहली किश्त आवंटित कर दी गई है
इस सड़क के निर्माण को लेकर 34-स्वार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने लगातार प्रयास किए। विधायक ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर मझरा बेवकता से माचियागढ़, अहमदनगर (झोलपुर) होते हुए कुंवरपुर ग्राम पंचायत पदमपुर तक करीब 4 किलोमीटर मार्ग के नव निर्माण की मांग उठाई थी। विधायक जी की पैरवी के बाद अब इस मार्ग के निर्माण की राह साफ हो गई है।
दस्तावेज के अनुसार इस मार्ग पर वर्ष 1995 में खड़ंजा डाला गया था, लेकिन इसके बाद समुचित नव निर्माण नहीं हो सका। बरसात के दिनों में रास्ते की हालत बेहद खराब हो जाती थी और ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी।
इस पूरी मुहिम में समाजसेवी सोम प्रकाश फौजी ने भी ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं पत्रकार मनदीप कम्बोज ने भी लगातार ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से सामने रखा। मार्ग से जुड़े कार्य में लोक निर्माण विभाग के जेई रवेंद्र पाल का भी सराहनीय सहयोग रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते के समुचित निर्माण का इंतजार पीढ़ियां करती रहीं, अब वह सपना पूरा होने जा रहा है। विधायक शफीक अहमद अंसारी की लगातार पैरवी और समाजसेवी सोम प्रकाश फौजी, पत्रकार मनदीप कम्बोज तथा जेई रवेंद्र पाल के सहयोग से वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है

