मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा एवं विधायक नीना वर्मा ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा एवं विधायक नीना वर्मा ने किया निरीक्षण
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी धार जिला ग्रामीण के मनावर में निर्माणाधीन नवीन जिला कार्यालय का रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा एवं विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन का बारीकी से निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा गुणवत्ता, सुविधाओं एवं समयबद्ध निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री विक्रम वर्मा ने कहा कि भाजपा का जिला कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठन की गतिविधियों का सशक्त केंद्र होगा। यहां से संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसेवा के कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को नई गति मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं मजबूती का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यालय ऐसा बने, जो लंबे समय तक संगठन की आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने भी निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के संवाद, समन्वय एवं जनहित के कार्यों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने की अपेक्षा व्यक्त की।



निरीक्षण के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं भगवा अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन की भावी गतिविधियों एवं कार्यालय की उपयोगिता को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सोनी, दामोदर खंडेलवाल, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जनपद पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, हेमंत खटोड़, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, भाजपा नगर मंडल महामंत्री अमित शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन

निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण करते पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा एवं विधायक नीना वर्मा।

निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा एवं विधायक नीना वर्मा का पुष्पमालाओं एवं भगवा अंगवस्त्र से स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।