
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर (धार)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री शक्तिपीठ मनावर के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
पंडित राकेश पुरोहित ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महापर्व के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 4:00 बजे से अखंड जप, ध्यान, साधना एवं नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पर्व प्रसाद एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए गायत्री शक्तिपीठ मनावर ट्रस्ट समिति एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं में ट्रस्ट अध्यक्ष पुष्पा खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अखिलेश पाटीदार, व्यवस्थापक योगेश मालवीय, प्रखर खंडेलवाल, हरीश खंडेलवाल, दिनेश पटेल, राकेश पाटीदार सहित ट्रस्ट मंडल के सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
गायत्री परिवार ने नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सभी परिजनों और श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरुचरणों में श्रद्धा अर्पित करने तथा युग निर्माण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ मनावर पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लें तथा महायज्ञ एवं भंडारे में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
0 1 minute read

