मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन को गति देने जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन को गति देने जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं असाक्षर नागरिकों तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक सांदीपनी स्कूल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में गंधवानी, मनावर, उमरबन और धरमपुरी विकासखंडों के विकासखंड समन्वयक, संकुल समन्वयक एवं नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का शुभारंभ जिला समन्वयक एफ.एस. जगदाले, बीआरसीसी किशोर कुमार बागेश्वर, प्राचार्य सोहन शिंदे, तिरला समन्वयक हेमंत प्रजापत, मनावर समन्वयक जगदीश मुकाती, गंधवानी समन्वयक किशोर गोयल, उमरबन समन्वयक राजेश जायसवाल, बीएसी भागीरथ राठौड़, भरत बर्फा तथा मां नर्मदा जन जागृति संस्था के अध्यक्ष तुकाराम पाटीदार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अपने संबोधन में जिला समन्वयक एफ.एस. जगदाले ने सभी विकासखंड समन्वयकों से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए अधिक से अधिक असाक्षर नागरिकों का NILP एप पर पंजीयन कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को ‘अक्षर साथी’ के रूप में पंजीकृत कर असाक्षरों को साक्षर बनाने का अवसर दिया जाएगा, जिसके लिए उन्हें प्रोजेक्ट वर्क के रूप में अंक भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने इसे शिक्षा और सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट समन्वय बताया।

बैठक में सिंघाना समन्वयक मुकेश मेहता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से साक्षरता मिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए अक्षर साथी पंजीयन प्रक्रिया और अभियान के विभिन्न चरणों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण जगदीश मुकाती ने दिया, जबकि मंच संचालन राम परिंदा ने किया। अंत में किशोर गोयल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में संकुल समन्वयक संतोष पाटीदार, रणदीप शर्मा, शिवनारायण मर्सकोले, ताहिर खान सहित विभिन्न विकासखंडों के नोडल अधिकारी एवं संकुल समन्वयक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया।