मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, मनावर में “नशे से है दूरी 2.0” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, मनावर में “नशे से है दूरी 2.0” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर (धार)। मध्यप्रदेश शासन के “नशे से है दूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत सोमवार को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, मनावर में थाना मनावर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री बृजेश कुमार मालवीय, थाना प्रभारी श्री राजेश यादव, उप निरीक्षक श्री गिलदार सिंह बघेल तथा प्रधान आरक्षक श्री ललित कुमरावत उपस्थित रहे।

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से श्री सचिन कोठारी (जनरल मैनेजर – एम्प्लॉयी रिलेशंस एंड सिक्योरिटी), श्री शिवदत्त चंद्रावत (सेक्शन हेड – सिक्योरिटी), श्री अरविंद गुप्ता, श्री राहुल शुक्ला, श्री रितेश राठौर सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों गणेश नायक, कमल सोलंकी, विकास देवास, अजय डावर सहित बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों एवं श्रमिकों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। सभी से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन ने मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित “नशे से है दूरी 2.0” अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।