मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री महाराजा दक्ष प्रजापति युवा समिति ने धूमधाम से मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती

श्री महाराजा दक्ष प्रजापति युवा समिति ने धूमधाम से मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। श्री महाराजा दक्ष प्रजापति युवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जूनी मनावर स्थित माता लालबाई-फूलबाई मंदिर परिसर में भगवान श्री महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुआ। समिति के सदस्यों ने भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति का माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का स्मरण किया।

जयंती समारोह में मनावर नगर के प्रजापति समाज के बच्चे, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में श्री महाराजा दक्ष प्रजापति युवा समिति के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

समिति अध्यक्ष गोलू प्रजापत, सचिव जितेन ग्यारसीलाल, नवीन प्रजापत एवं पवन प्रजापत ने बताया कि समिति प्रत्येक वर्ष महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाती है तथा भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर जारी रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि समिति वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं फलाहार की व्यवस्था, गणगौर पर्व पर ठंडाई-शरबत वितरण तथा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें समाज के युवाओं का सराहनीय सहयोग रहता है।

इस अवसर पर गोलू प्रजापत, जितेन ग्यारसीलाल, रमेश प्रजापत, सोनिया प्रजापत, पारस प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रभु प्रजापत, रघु प्रजापत, आकाश प्रजापत, नीरज प्रजापत, दिलीप प्रजापत, हेमंत प्रजापत, लड्डू प्रजापत, संतोष प्रजापत, चंदन प्रजापत सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।