मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, बोले- “शिक्षा के इस मंदिर को टूटने नहीं देंगे”, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, बोले- “शिक्षा के इस मंदिर को टूटने नहीं देंगे”, डीएम को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, बोले- “शिक्षा के इस मंदिर को टूटने नहीं देंगे”, डीएम को सौंपा ज्ञापन

देखिए रामपुर से जिला संवाददाता मनदीप कम्बोज की विशेष रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे गुरुवार को अपने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के करीब 40 विधायक, कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों के हॉस्टल का दौरा किया और वहां चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों से बातचीत की। इस दौरान माता प्रसाद पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से हर संभव लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना उचित नहीं है और सरकार को इस मामले में पुनर्विचार करना चाहिए।

इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में विश्वविद्यालय को शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए उसकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की गई।

नेता प्रतिपक्ष के दौरे को देखते हुए जौहर यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडिशनल एसपी, कई सीओ, थाना प्रभारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।