मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर | दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर (धार) अमर क्रांतिकारी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला धार ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनावर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष श्री पाटीदार ने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आजाद का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार और संघर्ष आज भी युवाओं को देशभक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला मंत्री लोकेश मुकाती, अंकित शुक्ला, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन आर्य, वरिष्ठ पार्षद दिनेश शिवदे, मुकेश बागेश्वर, मोहन बुंदेला, मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।