मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर :दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मौदहा तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष जावेद पहलवान (मेजर) के नेतृत्व में सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।

ज्ञापन देकर बताया गया कि दिल्ली समेत देशभर के छात्र लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। साथ ही मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के संबंध में भी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।

सपा नेताओं ने राष्ट्रपति से मांग की कि छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की गई।

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।